छत्तीसगढ़

भतीजे ने अपने चाचा ऊपर किया प्राणघातक हमला, पुस्तैनी संपत्ति बंटवारे की विवाद को लेकर आरोपी ने दिया घटना को अंजाम…

थाना पामगढ़ में दिनांक 08.11.22 को रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 07.11.22 के शाम करीबन 07.00 बजे के आसपास संजय कुर्रे के मकान में पुस्तैनी संपत्ति मकान की बंटवारे की बात को लेकर विवाद करते हुये आवेशित होकर रोशन कुर्रे द्वारा लोहे का धारदार कत्ता से अपने चाचा संजय कुर्रे की गर्दन पर प्राण घातक हमला कर फरार हो गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी रोशन कुर्रे निवासी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 434/22 धारा 307 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपी के ग्राम तुसार थाना जैजैपुर जिला सक्ती में रहने की सूचना प्राप्त होने पर पामगढ़ पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने मेमोरण्डम कथन में पुस्तैनी मकान की बंटवारे की विवाद पर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

आरोपी रोशन कुर्रे उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम खजुरानी थाना जैजैपुर जिला सक्ती के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर आरोपी को दिनांक 08.11.22 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!