छत्तीसगढ़

बिलासपुर : चोरी के मोटर सायकल सहित आरोपी पुलिस के गिरफ्त में….

बिलासपुर :- दिनांक घटना 08.06.2022 को प्रार्थी अजय सिंह क्षत्री पिता स्व. रामसिंह उम्र 22 साल सा. सिचांई कालोनी सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर की मोटर सायकल हीरो एच.एफ डिलक्स कमॉक सीजी 12 ए.के. 5538 को घटना स्थल सकरी बाजार के पास से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था कि विवेचना के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि पेण्डारी निवासी संजय कुर्रे एक मोटर सायकिल मे गांव में घुम रहा है जो तस्दीक हेतू ग्राम पेण्डारी जाकर संजय कुर्रे को तालाब के पास पुछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार करने से अभिरक्षा में लेकर मेमोरंण्डम लिया गया जो चोरी गई मो. सा. को घर के आंगन से रखना बताये जिसे समक्ष गवाहान मेमोरेण्डम लिया जाकर मशरूका मोटर सायकल हीरो एच.एफ डिलक्स कमॉक सीजी 12 ए.के. 5538 की जप्ती कर वाजाप्ता शुमार किया गया है।

जो आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से दिनांक 05.11.2022 को 09. 30 बजे गिर किया गया हैं गिरफ्तारी कि सूचना परिजनों को दिया गया मामला अजमानतीय होने से आरोपी का न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। नाम आरोपी- संजय कुर्रे पिता राजा राम कुर्रे उम्र 38 साल साकिन पेण्डारी थाना सकरी जिला बिलासपुर

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!