छत्तीसगढ़

धरमजयगढ़ : चोरी के चार मोटर पंप के साथ चार आरोपी गिरफ्तार.. मोटर पम्प बेचने ग्राहक तलाश करते समय आये पुलिस के हाथ….

रायगढ़ : कल दिनांक 02.11.2022 को धरमजयगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नंदलाल पैकरा हमराह स्टॉफ के साथ देहात पेट्रोलिंग पर थे, इस दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम सिथरा, धरमजयगढ़ में कुछ व्यक्ति मोटर पंप बेचने के ग्राहक ढूंढ रहे हैं, तत्काल थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ ग्राम सिथरा में दबिश दिया गया, जहां ग्राम सिथरा का मानसिंह चौहान, जगरनाथ राठिया, प्रताप सिंह राठिया और ग्राम हाटी छाल का नरेंद्र कुमार साहू चार मोटर पंप पकड़े हुए मिले, मोटर पंप के संबंध में पूछताछ करने पर वे लोग कुछ दिनों पहले गांव आसपास पंप चोरी करना बताये ।

आरोपियों से 4 नग मोटर पंप कीमत करीब ₹50000 का जप्त कर मोटर पंप चोरी का होने के पूर्ण अंदेशा पर आरोपी – मान सिंह चौहान पिता धनीराम चौहान उम्र 27 वर्ष, जगरनाथ राठिया पिता सनात राठिया उम्र 25 साल, प्रताप सिंह राठिया पिता शेर सिंह राठिया उम्र 30 वर्ष तीनों निवासी सिथरा थाना धर्मजयगढ़ और नरेंद्र कुमार साहू पिता झाड़ू राम साहू 26 साल निवासी हाटी थाना छाल के विरूद्ध थाना धरमजयगढ़ में धारा 41(1+4)CrPC/ 379 IPC के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!