छत्तीसगढ़

गरियाबंद : हत्या के आरोपी को 24 धण्टे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ़्तार….

गरियाबंद– प्रार्थी द्रोणाचार्य द्वारा रिपोर्ट दर्ज करया गया कि दिनांक 01.11.2022 के रात्रि लगभग 07/08 बजे थाना मैनपुर क्षेत्र के ग्राम कोसमी द में रविशंकर उर्फ

बिल्ला के घर के सामने उसके ससूर सरजु व साला चित्रकुमार चक्रधारी व पड़ोसी टेकराम गाड़ा के द्वारा रविशंकर उर्फ बिल्ला के साथ मामुली झगड़ा विवाद पर लाठी,डण्डा व लोहे के राड से मार कर हत्या कर फरार हो गया है। उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाना मैनपुर में आरोपीयों के विरूद्ध अपराध क्र.113 /22

धारा 302ए 34 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

पतासाजी दौरान संदेही 01) सरजु चक्रधारी पिता ठेलसिंह चक्रधारी उम्र 52 साल 02) चित्रकुमार चक्रधारी पिता सरजु चक्रधारी उम्र 25 साल 03) टेकराम गाड़ा पिता सुनाराम गाड़ा उम्र 29 साल निवासी ग्राम कोसमी को पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ किये तीनो संदेहियों द्वारा अपना अपराध स्वीकार किये । अपराध में प्रयुक्त लकड़ी का डण्डा व लोहे का राड को आरोपीयों के निशानदेही पर जप्त किया गया । प्रकरण केआरोपीयों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

नाम आरोपी : 01) सरजु चक्रधारी पिता ठेलसिंह चक्रधारी उम्र 52 साल 02) चित्रकुमार चक्रधारी पिता सरजु चक्रधारी उम्र 25 साल 03) टेकराम गाड़ा पिता सुनाराम गाड़ा उम्र 29 साल निवासी ग्राम कोसमी

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!