छत्तीसगढ़

महिला के घर घुसकर जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सन्ना पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जशपुर : थाना-सन्ना क्षेत्रान्तर्गत की प्रार्थिया थाना-सन्ना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पति-पत्नी अंबिकापुर में रहकर मजदूरी करते हैं, बच्चे भी वहीं पढ़ाई करते हैं। दीपावली त्यौहार मनाने प्रार्थिया अपनी पुत्री के साथ थाना सन्ना क्षेत्रान्तर्गत गृह ग्राम आये थे, दिनांक 22-10-2022 दिन शनिवार को दोपहर के समय प्रार्थिया की पुत्री लकड़ी लेने जंगल गई थी, प्रार्थिया घर में दोपहर करीब 2-3 बजे जमीन में चटाई बिछाकर सोई थी उसी समय आरोपी सुखराम घर का दरवाजा खोलकर अंदर घुस आया और प्रार्थिया के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया, प्रार्थिया द्वारा चिल्लाने पर आरोपी सुखराम घर से भाग गया।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना-सन्ना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के दिषा-निर्देष एवं मार्गदर्षन में विवेचना दौरान थाना सन्ना पुलिस द्वारा आरोपी सुखराम उम्र 55 वर्ष साकिन चम्पा उरांवटोली थाना-सन्ना जिला-जषपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना दिनांक समय को अपराध घटित करना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को दिनंाक 27-10-2022 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!