छत्तीसगढ़

जांजगीर चांपा : घर घुसकर हत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, दोनों आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड में

जांजगीर चांपा : थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22-23 .08.22 की दरम्यानी रात्रि अपनी पत्नी इंदिरा बाई एवं बच्चों के साथ खाना खाकर कमरा में सो रहा था उसी दौरान रात्रि 2 बजे के आसपास अशोक धीवर अपने एक अन्य साथी के साथ घर अंदर दिवाल कूदकर घुसा और प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौच कर धारदार हथियार से प्रार्थी और उसकी पत्नी की हत्या करने की नियत से प्राण घातक हमला कर चोट पहुंचाया

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में आरोपी अशोक कुमार धीवर और उसके साथी के विरुद्ध अप क्र 236 / 22 धारा 450,307 , 294 , 506 बी , 34 भादवि दर्ज कर विवेचना की गयी

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी अशोक धीवर को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने साथी अतीत कुमार भीष्म के साथ मिलकर पुरानी रंजिस को लेकर जान से मारने की नियत से घारदार चाकू हथियार से हमला कर चोट पहुचाना बताया गया

आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया, आरोपी अशोक धीवर एवं अतीत कुमार भीष्म दोनों निवासी केरा को दिनांक 24.08.22 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!