छत्तीसगढ़

बिलासपुर : हाई पावर ड्रग डिस्पोज़ल कमेटी द्वारा रेंज के ज़िलों में जप्त मादक पदार्थों का किया गया नष्टीकरण…

बिलासपुर : मादक पदार्थों के नष्टीकरण के तहत बिलासपुर रेंज के कुल 190 प्रकरणों में जप्त 4.111 टन गाँजा, 131 नग पौधा , 14554 नग टेबलेट , 3600 नग कफ सिरप , 2 ग्राम ब्रॉउन शुगर व 347 नग इंजेक्शन का किया गया नष्टीकरण मादक पदार्थों के नष्टीकरण हेतु बिलासपुर रेंज स्तर पर 4 सदस्यीय हाई पावर ड्रग डिस्पोज़ल कमेटी का गठन किया गया है जिनके द्वारा बिलासपुर रेंज के कोरबा, जांजगीर-चाम्पा, रायगढ़ व मुंगेली जिलो के नष्टीकरण योग्य कुल 190 प्रकरणों में जप्त 4.111टन गाँजा, 131 नग पौधा , 14554 नग टेबलेट , 3600 नग कफ सिरप , 2 ग्राम ब्रॉउन शुगर व 347 नग इंजेक्शन के नष्टीकरण की कार्यवाही समिति के अध्यक्ष श्री रतन लाल डांगी पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, सदस्य श्रीमती पारुल माथुर पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक बिलासपुर, श्री संतोष सिंह पुलिस अधीक्षक कोरबा, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी कोरबा श्री अंकुर साहू एवं पंचों की उपस्थिति में दिनांक 22.08.2022 को बालको पावर प्लांट कोरबा में विधिवत जलाकर किया गया ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!