छत्तीसगढ़

रायपुर : रास्ते चलते लड़की से मोबाईल लूट करने वाले 03 गिरफ्तार….

रायपुर : दिनांक 07.08.2022 को प्रार्थियां करीबन 08-09 बजे रात्रि पैदल अपने घर जा रही थी कि पीछे से 03 लड़के मोटर सायकल मंे आये और प्रार्थिया के हाथ से विवों कंपनी का मोबाईल तथा नगदी रकम 2,000/-रू लूट कर वहॉं से फरार हो गये। प्राथिया की रिपोर्ट पर थाने में अपराध क्र. 402/22 धारा 392 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थिया के द्वारा बताये गये हुलिये एवं मो.सा. के डिजाईन आदि के आधार पर उरला पुलिस संदेहियों तक पहुंची और उन्हे पूछताछ करने पर घटना के संबंध में खुलासा हुआ। घटना में शामिल निकेश सारथी उम्र 22 साल के साथ 02 नाबालिक लड़कों को घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्र. ब्ळ 05 ।क् 8604 के साथ गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से लूटा गया मोबाईल विवो कंपनी कीमती करीबन पन्द्रह हजार रू बरामद किया गया है। आरोपियों से अन्य घटनाओं के विषय में पूछताछ किया गया है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी व पताः-  

01.निकेश सारथी पिता रवि सारथी उम्र 22 साल साकिन सांई नगर उरला रायपुर स्थाई पता-हथबंध सकरी तिल्दा थाना तिल्दा नेवरा रायपुर एवं 02 विधि से संघर्षरत् बालक।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!