छत्तीसगढ़

रायपुर : राष्ट्रपति चुनाव के लिए ऑब्जर्वर पहुंचे रायपुर, विधानसभा भवन में मतदान की तैयारियों का जायजा लिया

राष्ट्रपति निर्वाचन-2022 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए नियुक्त ऑब्जर्वर श्री राकेश रंजन ने आज रायपुर पहुंचते ही छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचकर मतदान की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने इसके लिए वहां की जा रही सभी व्यवस्थाओं को देखा और आवश्यक निर्देश दिए। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री पी. दयानंद, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, विधानसभा के सचिव एवं सहायक रिटर्निंग ऑफ़िसर श्री दिनेश शर्मा और श्री दिनेश त्रिवेदी तथा सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री रुपेश वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान मौजूद थे।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!