छत्तीसगढ़

बालोद : दो नाबालिक बालिका को मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश से किया गया दस्तयाब, नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने वाले 01 आरोपी गिरफ्तार…

बालोद : दिनांक 19.05.22 एवं दिनांक 13.06.2022 को थाना गुरूर क्षेत्र अंतर्गत आवेदक गणो ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनकी नाबालिक पुत्री(गुमनाम) को अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिक जानते हुए उसके वैध संरक्षण की संरक्षता से बहला फुसला भगा ले गया कि रिपोर्ट पर थाना गुरूर में टीम गठित कर अपहृता एवं अज्ञात आरोपी के विभिन्न मोबाईल नंबरो का सायबर सेल बालोद के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर संदेही मोबाईल नंबरो का वर्तमान लोकेशन के आधार पर को टीम रवाना किया गया था जिसमेे अपराध क्रमांक 269/2022 धारा 363 भादवि के अपहृता (गुमनाम) के पता तलाश हेतु टीम राजनगर जिला छत्तरपुर रवाना हुआ था राजनगर से अपहृता को आरोपी रमेश विष्वकर्मा पिता विनोद विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष साकिन बरा थाना राजनगर जिला छत्तरपुर मध्यप्रदेश के कब्जे से बरामद कर दस्तयाबी किया गया अपहृता से पुछताछ के दौरान आरोपी द्वारा नाबालिक जानते हुए बहला फुसला कर शादी प्रलोभन देकर भगा ले जाकर जबरदस्ती शरीरिक संबंध बनाना बताने पर प्रकरण में धारा 366, 376(2)(ढ), 376(3) भादवि 4,5(ठ) 6 पाक्सो एक्ट एवं 3(2)(अ) क एस.सी एस टी एक्ट जोडी गई आरोपी को गिरफ्तार कर

दिनांक 16.07.2022 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। इसी प्रकार चौकी कंवर थाना गुरूर केे अपराध क्रमांक 298/2022 धारा 363 भादवि के अपहृता (गुमनाम) की पता तलाश मे पुलिस टीम जिला कन्नौज उत्तरप्रदेश रवाना हुआ था कन्नौज उत्तरप्रदेश से विधि से संघर्षरत् बालक (गुमनाम) निवासी जिला कन्नौज उत्तरप्रदेश के कब्जे से बरामद कर दस्तयाबी किया गया। अपहृता से पुछताछ के दौरान आरोपी द्वारा नाबालिक जानते हुए बहला फुसला कर शादी प्रलोभन देकर भगा ले जाकर जबरदस्ती शरीरिक संबंध बनाना बताने पर प्रकरण में धारा 366, 376(2)(ढ), 376(3) भादवि 4,5(ठ) 6 पाक्सो एक्ट जोडी गई है विधि से संघर्षरत् बालक को आज दिनांक 16.07.2022 को बाल संपेक्षण गृह भेजा गया ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!