छत्तीसगढ़

बिलासपुर : नाबालिग बालिका के साथ घर अंदर घुसकर छेड़खानी करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…

बिलासपुर :- दिनांक-14/07/2022 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक घटना 12/07/2022 को करीबन 12ः00 बजे जब इसके माता-पिता काम करने बाहर गये थे, तो आरोपी प्रेमसागर उर्फ राहुल इसके घर अंदर आकर छेड़खानी करने के उद्देश्य इसके हाथ को पकड़कर खींचा रहा था, जिसे यह किसी तरह छुड़ाई है, की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण के हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमान उ.म.नि. एवं व.पु.अ. श्रीमती पारुल माथुर द्वारा प्रकरण के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु आदेशित करने पर श्रीमान अ.पु.अ. शहर, श्री उमेश कश्यप एवं न.पु.अ. सरकण्डा, श्रीमती स्नेहिल साहू के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में प्रकरण के आरोपी प्रेमसागर उर्फ राहुल भारती की पतासाजी की जा रही थी, जो गिरफ्तारी के भय से पुलिस को देखकर लुकछिप रहा था, जिसे मुखबिर सूचना पर दबिश देकर पकड़कर थाना लाया गया, जिससे घटना के संबंध में पूछताछ पर जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी:- प्रेम सागर उर्फ राहुल पिता शिवकुमार भारद्वाज, उम्र 28 वर्ष, सा.ग्राम कछार, सूर्यवंशी मोहल्ला, थाना कोनी, जिला बिलासपुर(छ.ग.)

विशेष योगदान:-निरीक्षक सुखनंदन पटेल, सउनि शत्रुहन प्रसाद लहरे, प्र.आर.मनमोहन सिंह, म.आर.उत्तरी भारती, आर.समारु लकड़ा, सतीश भोई, रमेश कुमार टण्डन, ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!