छत्तीसगढ़

रायपुर : चाकू से डरा धमकाकर लूट करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार..

रायपुर – प्रार्थी मोन्टी डहरिया ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने साथी विवेक डोनोडे एवं अभिषेक साहू के साथ मंदिर हसौद स्थित एक फ्लैक्स कंपनी में काम करता है। दिनांक 10.07.2022 को प्रार्थी एवं उसके दोनों साथियों को फ्लैक्स कंपनी के ठेकेदार द्वारा काम करने के एवज में 5000-5000 रूपये दिया गया था। पैसा लेने के पश्चात् प्रार्थी एवं उसके साथी कौशल्या माता मंदिर, चंदखूरी दर्शन करने अपने मोटर सायकल में गये थे, शाम करीबन 05.30 बजे प्रार्थी अपने साथियों के साथ घर वापस जा रहा था, जो ग्राम जावा भांठा पास पहुंचकर कुछ समय के लिये रूके थे इसी दौरान मोटर सवार सवार अज्ञात दो लड़के आकर अपने पास रखे चाकू से प्रार्थी एवं उसके साथियों को डरा धमकाकर मारपीट करते हुये उनके पास रखे नगदी रकम तथा 02 नग मोबाईल फोन को लूट कर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 446/22 धारा 394 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

लूट की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक माना श्री लाल चंद मोहले एवं थाना प्रभारी मंदिर हसौद श्री वीरेन्द्र चन्द्रा को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। टीम के सदस्यों द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी व उसके साथियों सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया। घटना स्थल व उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपियों द्वारा घटना में उपयोग किये गये वाहन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा प्रकरण में संलिप्त आरोपी झुमुक वर्मा एवं सुनील वर्मा को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा लूट की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर *कब्जे से लूट की नगदी रकम 11,000/- रूपये, 02 नग मोबाईल फोन तथा घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन एवं 01 नग चाकू को जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी –

01. झुमुक लाल वर्मा पिता स्व. मानसिंह वर्मा उम्र 19 साल निवासी ग्राम मुनगेसर थाना मंदिर हसौद रायपुर।

02. सुनील वर्मा पिता कौशल वर्मा उम्र 19 साल निवासी मोवा, कांपा थाना पण्डरी रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!