छत्तीसगढ़

प्रेम का झांसा देकर न्युड विडियो बनाने के लिए करता था मजबुर, विडियो वायरल करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार…

बालोद : थाना रनचिरई क्षेत्रांतर्गत रहने वाली पिडिता ने थाना रनचिरई मे आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया की आरोपी टिकेश्वर टंडन पिता राजूलाल टंडन उम्र 25 साल साकिन रूदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (छ.ग.) ने पिडिता को मै तुमसे प्यार करता हूं, शादी करूंगा तुम अपना न्युड विडियो बनाकर मेरे पास भेजो मै अपने पास रखुंगा किसी को नही दिखाउंगा न ही भेजुंुगा कहकर प्रार्थीया को विश्वास मे लेकर प्रार्थीया के द्वारा अपने पापा के मोबाइल नंबर से न्युड विडियो बनाकर आरोपी टिकेश्वर के मोबाइल नंबर पर वॉट्सअप मे भेजी थी, जिसे आरोपी ने वॉट्सअप के माध्यम से वायरल कर दिया है की रिपोर्ट पर अपराध क्र.-77/2022 धारा 509 (ख) भादवि, 67 (ए) आई.टी. एक्ट पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया है। प्रकरण के विवेचना पर से आरोपी टिकेश्वर टंडन पिता राजूलाल टंडन उम्र 25 साल साकिन रूदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (छ.ग.) के द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने से दिनंाक 10.07.2022 को 13ः50 बजे विधीवत् गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देषन, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम व श्रीमान उपपुलिस अधीक्षक महोदय गुण्डरदेही एस.एस.मौर्य के मार्गदर्षन पर आरोपी गिरफ्तारी मे निरीक्षक राकेश ठाकुर, उप निरीक्षक यामन देवांगन सउनि लता तिवारी, आरक्षक सुमित पटेल, आरक्षक पुकेश साहू, आर.चंदन कुर्रे का विशेष योगदान रहा।

नाम आरोपी:- 

टिकेश्वर टंडन पिता राजूलाल टंडन उम्र 25 साल साकिन रूदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (छ.ग.)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!