छत्तीसगढ़

सीपत : पीड़िता को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगाकर उसके साथ जबरन छेडछाड़ करने वाला आरोपी गिरफतार..

सीपत : दिनांक 01. 07.2022 को थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी बेटी को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया हैं कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया, जिसकी सूचना उच्चधिकारीयो महोदय को देने पश्चात श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति पारूल माथुर (ips), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री रोहित झां एवं सीएसपी श्रीमति स्नेहिल साहू के मार्ग दर्शन से टीम बनाकर अज्ञात आरोपी की पता तलाश की जा रही थी विवेचना दौरान पिडिता को पता तलाश कर दस्तायाब किया गया, जिसे पुछताछ कर कथन लिया गया बरामदगी पंचनामा तैयार कर पिडिता का महिला अधिकारी एवं माननीय न्यायालय से कथन कराया गया जो अपनी कथन में निर्मल सिसोदिया निवासी मटियारी के द्वारा बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगा कर छेड़छाड़ करना बतायी जिससे आरोपी को विधिवत गिरफतार कर पूछताछ किया गया जो अपना जुर्म स्वीकार किये जिसे माननीय न्यायालय पेश किया।

नाम आरोपी – निर्मल सिसोदिया पिता रूपचंद सिसोदिया उम्र 18 साल 10 दिन निवासी मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग.।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक हरीशचंद्र टांडेकर, उपनिरीक्षक सेराफिन केरकेटटा, आरक्षक शरद साहू, ज्ञानेश्वर यादव, की विशेष भुमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!