छत्तीसगढ़

सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध नगर पालिका ने की छापामार कार्यवाही,11 दुकानदारों का किया चालान

देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पाबंदी लागू होने के बाद नगर पालिका परिषद नारायणपुर द्वारा नगर की दुकानों पर छापामारी की गई। इस दौरान 11 दुकानों के चालान किये गये। जिसमें 6900 रुपये की वसूली की गयी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मोबिन अली के नेतृत्व में पालिका कर्मियों द्वारा नगर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छापामार अभियान चलाया गया। पालिका के कर्मियों ने दुकानदारों द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग करने पर कार्यवाही कर समझाईस दी है। उन्होंने कहा कि यह अभियान समय-समय पर चलाया जायेगा, जिससे सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग सके।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!