छत्तीसगढ़

जबरन दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार….

रायपुर – दुर्ग निवासी प्रार्थिया ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 22.05.2022 को किसी कारणवश भिलाई पावर हाउस रिसाली सेक्टर स्थित डी.पी.एस. स्कूल के पास रोड किनारे रो रही थी, इसी दौरान महेश चन्द्राकर नामक व्यक्ति प्रार्थिया के पास आकर प्रार्थिया को रोते देखकर चलो तुम्हे घर छोड देता हूं कहकर अपनी मोटर सायकल में बैठाकर रायपुर के थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत महादेव घाट गोकुल धाम के सामने खाली प्लाट में स्थित खण्डहर में ले जाकर प्रार्थिया के साथ जबरन दुष्कर्म किया, कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 349/22 धारा 376 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी डी.डी.नगर के नेतृत्व में थाना डी.डी.नगर पुलिस की टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी महेश चन्द्राकर को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी – महेश चंद्राकर पिता स्व. श्री चुरामन लाल चंद्राकर उम्र 58 वर्ष निवासी 131 डी, सेक्टर, रिसाली थाना नेवई जिला दुर्ग।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!