छत्तीसगढ़

बालोद : नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को भेजा गया जेल…

बालोद : थाना डौंडी में प्रार्थी के रिपोर्ट पर कि उसकी नाबालिग भांजी को कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी विधि पूर्ण वैध संरक्षण से दिनांक 2•7•2022 को उनके बिना जानकारी के भगा कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना डौंडी में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था |

मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम एवं नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में थाना डौंडी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिक लड़की को आरोपी रविशंकर नुरुटी पिता कमल नुरुटी उम्र 25 वर्ष साकिन बम्हनी थाना डौंडी जिला बालोद के कब्जे से बरामद कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 363, 366, 376(2)(ढ़)भादवी 4 5(ठ)6 के तहत गिरफ्तार कर जेल निरुद्ध किया गया!

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कैलाश चंद्र मरई सउनि दुर्जन लाल रावटे, प्रधान रक्षा ज्ञानेश चंदेल क्रमांक 1480 एवं महिला आरक्षक क्रमांक 626 माधुरी लाठिया, ज्ञानेश्वर करचाल क्रमांक 149 की सराहनीय भूमिका रही

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!