छत्तीसगढ़

जशपुर : घर के आंगन में खड़ी मोटर सायकल चोरी करने के आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता..

जशपुर : प्रार्थी अलेक्सियुस तिग्गा निवासी दुलदुला ने दिनांक 30.11.2019 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 29.11.2019 के शाम लगभग 07 बजे अपनी मोटर सायकल क्र. सी.जी. 14 एम.ए. 6820 हीरो स्पलेण्डर को घर के आंगन में खड़ा कर घर अंदर गया था, कुछ देर बाद वापस निकला तो उसका मोटर सायकल वहां नहीं था, कोई अज्ञात आरोपी उसके मोटर सायकल को चोरी कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दुलदुला में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 379 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी व चोरी किया हुआ मोटर सायकल की लगातार पता-तलाश की जा रही थी।

प्रकरण की विवेचना दौरान दिनांक 02.07.2022 को दुलदुला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त चोरी हुआ मोटर सायकल आरोपी गौतम ताम्रकार के पास है। इस सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल दबिश देकर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया एवं उसके कब्जे से चोरी किया हुआ मोटर सायकल क्र. सी.जी. 14 एम.ए. 6820 को जप्त किया गया। गौतम ताम्रकार से पूछताछ करने पर उक्त चोरी की घटना को अपने साथी अमृत राम के साथ मिलकर घटित करना स्वीकार किया। आरोपी अमृत राम को चौकी दोकड़ा पुलिस के सहयोग से उसके निवास से अभिरक्षा में लिया गया। *आरोपी 1-गौतम ताम्रकार उम्र 28 साल निवासी बरजंग नगर कुनकुरी एवं 2-अमृत राम उम्र 25 साल निवासी शब्दमुंडा चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से उन्हें दिनांक 02.07.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

विवेचना कार्यवाही एवं आरोपीगणों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक ओ.पी. कुजूर, स.उ.नि. आभाष मिंज, प्र.आर. 241 निर्मल बड़ा, आर. अलेक्सियुस तिग्गा, आर. परसु राम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!