छत्तीसगढ़

पटवारी के साथ अमर्यादित व्यवहार साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर धमकी देते हुये चोंट पहुंचाने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार…

जशपुर : दिनांक 28.06.2022 को प्रार्थी अमीलाल राठिया उम्र 52 साल निवासी पाकरगांव ने थाना बागबहार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसे ग्राम छातासरई स्थित विवादित भूमि का सीमांकन करने हेतु तहसीलदार बागबहार द्वारा आदेशित किया गया था। उक्त उक्त दिनांक को यह सीमांकन कार्यवाही हेतु ग्राम छातासरई गया था, उक्त भूमि का रिकार्ड किसी अन्य पटवारी के पास होने से सीमांकन के दौरान मापन ठीक से नहीं बैठने से पटवारी अमीलाल राठिया के द्वारा आरोपियों को कहा गया कि भूमि का नक्शा सुधार कराकर मुझे दो मैं नाप दूंगा, तब आरोपी महेन्द्र यादव अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मेरे जमीन का रिकार्ड पटवारी ने बिगाड़ा है कहते हुये अमीलाल राठिया के साथ अमर्यादित व्यवहार कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ-मुक्का से मारपीट कर चोंट पहुंचाया, मारपीट करने से प्रार्थी का बायां पैर एवं कंधा में चोंट आई है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 294, 506, 323, 332, 353, 34 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना घटित कर आरोपीगण फरार हो गये थे।

प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर सूचना पर घेराबंदी कर प्रकरण के आरोपी महेन्द्र यादव उर्फ भूगोल को अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना को घटित करना स्वीकार किया। आरोपी *महेन्द्र यादव उर्फ भूगोल उम्र 38 साल निवासी छातासरई घुईगोड़ा थाना बागबहार* को दिनांक 01.07.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। शेष आरोपियों की लगातार पता-तलाश की जा रही है।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक जे.आर. कुर्रे, आर. 98 सुन्दर भगत, आर. 440 जेबियर तिग्गा, आर. 782 शंकर बेसरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!