छत्तीसगढ़

दुर्ग : पुलिस की तत्परता से पकड़ा गया मोबाईल चोरी का आरोपी, सीसीटीवी कैमरा व पुलिस की सूझबूझ से 04 घंटे के अंदर पकडा गया आरोपी..

दुर्ग : ज्ञात हो कि निवासी जोन 02 खुर्सीपार का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.06.2022 को प्रार्थी अपने रेड्मी कंपनी के मोबाईल कीमती 16,000 रूपये को दोपहर 02.45 बजे दुकान के दराज मे रखकर खाना खाने उपर कमरा मे चला गया था खाना खाकर वापस आया तो देखा कि मोबाईल दराज मे नही था।

कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक पल्लव, के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री संजय ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी भिलाई श्री विश्वास चंद्रकार के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में अपराध दर्ज करने उपरांत तत्काल खुर्सीपार पुलिस चोरी गयी मोबाईल एवं अज्ञात अरोपी का पता तलाश करने में जुट गई। पुलिस प्रार्थी के दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा को चेक करने पर एक व्यक्ति दुकान के अंदर घुसकर दराज मे रखे मोबाईल को चोरी कर ले जाते दिख रहा था। सीसीटीवी फूटेज में चेहरा स्पष्ट नही होने से आरोपी पहचान पाना संभव नहीं था।

आरोपी का सीसीटीवी फूटेज लेकर आसपास के लोगो से पूछताछ करने पर आरोपी का पहचान इल्ला राव निवासी बालाजी नगर का होना पता चला तत्काल खुर्सीपार पुलिस टीम इल्ला राव के निवास व आरोपी के मिलने सभी संभावित स्थानो पर पता तलाश के दौरान इल्ला राव पिता अप्पा राव उम्र 20 वर्ष निवासी बालाजी नगर शीतला मंदिर के पास जोन 02 खुर्सीपार को बाबा बालकनाथ मंदिर के पीछे नाला के पास घेराबंदी कर पकडे आरोपी को पूछताछ करने अपना जुर्म स्वीकार किये से चोरी गये मोबाईल रेड्मी कीमती 16,000 रूपये को बरामद किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!