छत्तीसगढ़

जशपुर : चोरी का सामान खरीदने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार…

जशपुर : प्रार्थिया पावर्ती भगत उम्र 52 वर्ष निवासी तेतरटोली जशपुर ने दिनांक 27.04.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 24.04.2022 को अपनी लड़की के ईलाज हेतु होलीक्रॉस अस्पताल कुनकुरी ले गई थी, और दिनांक 27.04.2022 को अपनी लड़की का ईलाज कराकर वापस घर आई तो देखी कि उसके घर का ताला टुटा हुआ था तथा घर के अंदर में अलमारी में रखा सामान 01 नग मंगलसूत्र, 02 जोड़ी पायल, 01 नग लेनोवो कंपनी का टैबलेट, 01 नग पॉवर बैंक एवं नगदी रकम 10 हजार को कोई अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 457, 380 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना एवं सायबर सेल के सहयोग से प्रकरण के आरोपी विशाल भगत उम्र 19 साल निवासी भागलपुर जशपुर के कब्जे से चोरी किया हुआ 01 नग लेनोवो कंपनी का टैबलेट तथा आरोपी विनोद विश्वकर्मा उम्र 22 साल निवासी मधुवनटोली जशपुर से चोरी का नगदी रकम 200 रू. जप्त कर उक्त दोनों आरोपियों को दिनांक 09.05.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आरोपियों द्वारा चोरी किया गया शेष आभूषण को अब्दुल मजीद खान को विक्रय कर देना बताये थे। आरोपी अब्दुल मजीद खान फरार हो गया था, जिसकी लगातार पता-तलाश की जा रही थी।

प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर सूचना पर आरोपी अब्दुल मजीद खान के निवास में होने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस टीम गुमला (झारखंड) भेजकर दबिश देकर आरोपी को अभिरक्षा में थाना लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी का आभूषण खरीदना स्वीकार किया लेकिन उक्त आभूषण को कहीं गुमा देना बताया। आरोपी *मजीद खान उम्र 45 साल निवासी हुसैन नगर गुमला (झारखंड)* को दिनांक 21.06.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी जशपुर निरीक्षक रविशंकर तिवारी, उ.नि. के.पी. सिंह, प्र.आर. 362 धर्मेन्द्र राजपूत, सहा.आर. 10 रवि सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!