रायपुर : दिनांक 24.05.2022 की रात्रि 9.30 बजे के करीब प्रार्थी बीरगांव से सरोरा की ओर जा रहा था, रायपुर इस्पात फैक्ट्री उरला के करीब अपने मोटरसाइकिल में बंधे पंखे को ठीक करने के लिए रुका ही था कि चार लड़के उसे घेर लिए व हाथ पैर को पकड़ कर तलाशी लेने लगे प्रार्थी ने विरोध किया तो लात घूसे से मारने लगे और जेब में रखे रीयल मी कंपनी का मोबाइल कीमती 12000/ रू लूटकर भागने लगे प्रार्थी ने लोगो की मदद से उनका पीछा भी किया पर वे भागने में सफल हो गए । थाना उरला में प्रार्थी की रिपोर्ट पर अप.क्र.281/22 धारा 394 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी के बताए हुलिए और अन्य जानकारी के आधार पर पुलिस ने कुछ संदिध्ध लडको से पूछताछ किया पहले तो वे नकारते रहे अंततः घटना करना स्वीकार करते हुवे लूटा गया मोबाइल बरामद करवाया..आसपास के इलाकों में पता किया गया तो पता चला कि ये लड़के अक्सर गैंग जैसा बना कर आते थे और मौका देखकर रास्ते चलने वाले लोगो से लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे l अपचारियों के खिलाफ विधिवत कार्यवाही कर आज दिनांक 18.06.22 को रिमाण्ड में भेजा जा रहा।
Related Articles
बिलासपुर: स्कूलों में छुट्टी घोषित, जिले में भारी बारिश और चक्रवाती तूफान की चेतावनी के चलते लिया गया फैसला..
मस्तूरी : जमीन बंटवारे के नाम पर रिश्वत लेने का वायरल वीडियो, पटवारी पर गिरी गाज; कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम करेंगे 3 दिन के भीतर जांच..
धान बेचने के लिए अब सोसायटियों में लंबी कतारों की जरूरत नहीं, ‘तुंहर टोकन’ एप से घर बैठे 24×7 मिलेगा टोकन, कम मात्रा में धान बेचने पर शेष रकबा नहीं होगा लैप्स..
चक्रवात के प्रभाव से भारी वर्षा और तेज हवाओं की आशंका, गंगरेल बांध से छोड़ा जा सकता है अतिरिक्त पानी
मौसम अपडेट: चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; जानें छत्तीसगढ़ के कौन-कौन से जिलों में रहेगा तूफान का असर
सरगुजा हत्याकांड का खुलासा: मामूली बात पर हुआ था विवाद, लोहे के पाइप और डंडे से हमला कर उतारा था मौत के घाट













