जशपुर : दिनांक 17.06.2022 को मुखबीर से थाना सन्ना को सूचना मिली कि ग्राम जोकारी नन्हेसर का महेजरा उर्फ महेन्द्र अपने हाथ में लोहे का तलवार रखकर अपने परिवार व ग्रामीणों को डरा-धमका रहा है, इस सूचना पर तत्काल थाना सन्ना से हमराह स्टॉफ के मौके पर जाकर महेजरा उर्फ महेन्द्र को घेराबंदी कर अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी को विधिवत् नोटिस देकर लोहे का तलवार रखने के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने कहा गया, आरोपी द्वारा कोई दस्तावेज पेश नहीं किया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी महेजरा उर्फ महेन्द्र उम्र 26 साल निवासी जोकारी नन्हेसर थाना सन्ना को दिनांक 17.06.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
Related Articles
बिलासपुर: स्कूलों में छुट्टी घोषित, जिले में भारी बारिश और चक्रवाती तूफान की चेतावनी के चलते लिया गया फैसला..
मस्तूरी : जमीन बंटवारे के नाम पर रिश्वत लेने का वायरल वीडियो, पटवारी पर गिरी गाज; कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम करेंगे 3 दिन के भीतर जांच..
धान बेचने के लिए अब सोसायटियों में लंबी कतारों की जरूरत नहीं, ‘तुंहर टोकन’ एप से घर बैठे 24×7 मिलेगा टोकन, कम मात्रा में धान बेचने पर शेष रकबा नहीं होगा लैप्स..
चक्रवात के प्रभाव से भारी वर्षा और तेज हवाओं की आशंका, गंगरेल बांध से छोड़ा जा सकता है अतिरिक्त पानी
मौसम अपडेट: चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; जानें छत्तीसगढ़ के कौन-कौन से जिलों में रहेगा तूफान का असर
सरगुजा हत्याकांड का खुलासा: मामूली बात पर हुआ था विवाद, लोहे के पाइप और डंडे से हमला कर उतारा था मौत के घाट













