छत्तीसगढ़

बिलासपुर : आई फोन कंपनी के नकली एसीसिरीज सामान बेचने वालों पर कार्यवाही, राजीव प्लाजा के चार दुकान संचालकों पर की गई कार्यवाही..

बिलासपुर : दिनांक 16.06.22 को प्रार्थी विशाल सिंह जड़ेजा थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश किया कि राजीव प्लाजा बिलासपुर के कुछ मोबाईल दुकानदार अपने दुकान में एप्पल कंपनी के असली उत्पाद के नाम पर नकली उत्पाद की बिक्री कर रहे हैं। उक्त सूचना से श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्रीमती मंजू लता बाज को अवगत कराया गया जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल तस्दीक एवं अग्रिम कार्यवाही हेतू दिशा निर्देश देने पर थाना प्रभारी तारबाहर के नेतृत्व में हमराह स्टॉप के साथ रवाना होकर राजीव प्लाजा गया जहां 1. जय मातादी मोबाईल शॉप 2. व्ही. के. मोबाईल एण्ड पाईंट 3. व्ही. के. मोबाईल शॉप 4. आशा मोबाईल शॉप के संचालकों को सूचना से अवगत कराया। जांच अधिकारी विशाल सिंह जड़ेजा द्वारा उक्त दुकानों में एप्पल कंपनी के नकली उत्पादों को चिन्हित करने पर 1. – जय मातादी मोबाईल शॉप से 143 नग मोबाईल का बैक कवर, 24 नग एडाप्टर, 2.–व्ही.के. मोबाईल एण्ड पाईंट से 500 नग मोबाईल बैक कवर, 3. व्ही. के. मोबाईल शॉप से 290 नग मोबाईल बैक कवर, 4. – आशा मोबाईल शॉप से 21 नग एडाप्टर, 14 नग यूएसबी केबल, 750 नग मोबाईल बैक कवर जुमला. – 1. एडाप्टर 45 नग, 2. यूएसबी केबल 14 नग, 3. मोबाईल बैक कवर 1673 नग, कुल कीमती करीबन 2,60,180 रूपये जप्त किया गया। दुकान संचालकों को उक्त नकली उत्पादों को रखने एवं बिक्री करने के संबंध में नोटिस दिया गया, जो कोई कागजात पेश नहीं किये जिस पर उक्त दुकान संचालकों के विरूद्ध अपराध क्रमांक – 114 / 22 धारा 51, 63 कापी राईट एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई ।

नाम आरोपी

1. आशा मोबाईल शॉप के संचालक पंकज कृपलानी पिता श्रीचंद कृपलानी उम्र 31 वर्ष निवासी तोरवा जिला बिलासपुर 2. व्ही. के. मोबाईल एण्ड पाईंट के संचालक-कैलाश भगतानी पिता माधव लाल भगतानी उम्र 31 वर्ष निवासी चकरभाठा जिला बिलासपुर

3. जे. एम. डी मोबाईल शॉप के संचालक दिनेश लोकवानी पिता जगहर लाल लोकवानी उम्र 38 वर्ष निवासी तोरवा बिलासपुर

4. व्ही. के. मोबाईल शॉप के संचालक- बिनोद भगतानी पिता माधव लाल भगतानी उम्र 35 वर्ष निवासी चकरभाठा जिला बिलासपुर

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!