बालोद :- दिनांक 08.06.2022 को प्रार्थी महेश्वर कुमार निर्मलकर पिता रमेश कुमार निर्मलकर ग्राम पलारी थाना गुरूर जिला बालोद ने थाना गुरूर मे एक लिखित शिकायत आवेदन पत्र प्रस्तुत किया कि घटना दिनांक 08.06.2022 को अज्ञात व्यक्ति मोबाईल नंबर 7307744896 के धारक द्वारा प्रार्थी के मोबाईल 9131346931 पर फोन कर फोनपे गिफ्ट केश बैक मिला है, इसके फोन पे में पैसा प्राप्त होने रिसिव करने उसके मोबाईल में आप्सन क्लिक करने कहकर दो बार में क्रमशः 48230 एवं 48216 रूपये कुल 96446 रूपये ट्रान्जेक्शन कराया है, उपरोक्त रकम प्रार्थी के खाते से आहरण होने से धोखाधड़ी होने की अंदेशा पर प्रार्थी द्वारा तत्काल थाना गुरूर पहुंचकर घटना का विवरण बताकर ठगी गये रकम को वापस करने अनुरोध करते हुए एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर थाना गुरूर पुलिस द्वारा आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सायबर क्राईम के ऑनलाईन पोर्टल पर शिकायत क्रमांक 33306220002911 दर्ज कर अनावेदक IDFC FIRST BANK LTD के खाता क्रमांक 10050247875 IFSC Code – IDFB0021412 राज नगर डिस्ट्रीक्ट सेंटर गाजीयाबाद द्वारा फ्राड की गई ट्रान्जेक्शन राशि 48230 एवं 48, 216 रूपये को होल्ड कराया गया था, जो आज दिनांक 16.06.2022 को ठगी गई पुरी रकम 96,446 रूपये आवेदक महेश्वर कुमार निर्मलकर पिता रमेश कुमार निर्मलकर ग्राम पलारी थाना गुरूर जिला बालोद के खाते मे वापस प्राप्त हो गई है। उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका निरीक्षक भानुप्रताप साव थाना प्रभारी गुरूर, सउनि धरम भूआर्य चौकी प्रभारी कंवर एवं सी.सी.टी.एन.एस. आपरेटर आरक्षक क्र. 435 गिवेन्द्र नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
Related Articles
प्यार व शादी का झांसा दे नाबालिक बालिका को भगा ले गया था आरोपी, मुंबई से ढूंढ लाई पुलिस, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल…
बिलासपुर: स्कूलों में छुट्टी घोषित, जिले में भारी बारिश और चक्रवाती तूफान की चेतावनी के चलते लिया गया फैसला..
मस्तूरी : जमीन बंटवारे के नाम पर रिश्वत लेने का वायरल वीडियो, पटवारी पर गिरी गाज; कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम करेंगे 3 दिन के भीतर जांच..
धान बेचने के लिए अब सोसायटियों में लंबी कतारों की जरूरत नहीं, ‘तुंहर टोकन’ एप से घर बैठे 24×7 मिलेगा टोकन, कम मात्रा में धान बेचने पर शेष रकबा नहीं होगा लैप्स..
चक्रवात के प्रभाव से भारी वर्षा और तेज हवाओं की आशंका, गंगरेल बांध से छोड़ा जा सकता है अतिरिक्त पानी
मौसम अपडेट: चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; जानें छत्तीसगढ़ के कौन-कौन से जिलों में रहेगा तूफान का असर













