छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ पहुंचा मानसून, कई जिलों में खूब बरसे मेघ, अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री से गिरकर 40 पर पहुंचा..

रायपुर । प्रदेश में मानसून की आहट शुरू होते ही मौसम का मिजाज भी बदलने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि एक से दो दिनों के अंदर प्रदेश में कई जगहों पर गरज चमक के साथ मानसूनी फुहारें पड़ने लगेंगी। बुधवार दोपहर बाद प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला और प्रदेश भर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

रायपुर, भिलाई, राजनांदगांव समेत विभिन्न क्षेत्रों में दोपहर बाद बादल छा गए व तेज हवाएं चलीं। रायपुर में हल्की बूंदाबांदी हुई तो राजनांदगांव में तेज वर्षा से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बुधवार को प्रदेश में एआरजी मुंगेली सर्वाधिक गर्म रहा, यहां का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों तक मानसून पहुंच जाएगा व तापमान में और गिरावट आएगी।

इन क्षेत्रों में हुई वर्षा

पेन्ड्रारोड में सात सेमी, पेन्ड्रा चार सेमी, तपकरा-कटघोरा-मरवाही तीन सेमी, बिलासपुर-सीतापुर-उदयपुर में एक सेमी वर्षा दर्ज की गई। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पूर्व पश्चिम द्रोणिका, उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से असम तक सक्रिय है, साथ ही एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका दक्षिण बिहार से दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश तक सक्रिय है। इसके प्रभाव से गुरुवार से प्रदेश भर में वर्षा का सिलसिला शुरू होने के आसार है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा भी हो सकती है।

यह रहा तापमान

रायपुर 39.1 29.5

बिलासपुर 40.0 26.4

जगदलपुर 34.3 37.2

अंबिकापुर 33.5 23.0

पेन्ड्रा 40.0 19.5

(अधिकतम व न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

बिलासपुर में देर रात तक झमाझम बारिश

प्री मानसून में झमाझम बारिश, सूर्यास्त के बाद गरजे बादल, अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री से गिरकर 40 पर पहुंचा

बिलासपुर । देर से ही सही पर प्री मानसून की बारिश मंगलवार से शुरू हो गई है। बुधवार को भी शहर में दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला। सूर्य की तपिश कम लगने लगी। सूर्यास्त के बाद जमकर बादल गरजे। फिर रिमझिम बारिश होती रही। ठंडी हवाएं चलने से भी लोगों ने राहत महसूस की। अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

भीषण गर्मी के बीच बुधवार को हल्की राहत मिली। शाम को मौसम सुहाना हो गया। आसमान में चारों तरफ काले घने बादलों का डेरा था। तेज गर्जना के साथ रिमझिम बारिश हुई। इसके कारण वातावरण में ठंडक महसूस होने लगी। तीन महीने से पड़ रही प्रचंड गर्मी से आखिरकर अब जाकर राहत मिली है। मंगलवार शाम को भी मौसम का मिजाज बदला हुआ था। मौसम विभाग की मानें तो यह सिलसिला अभी जारी रहेगा। प्री मानसून में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

द्रोणिका के सक्रिय होने से बदलाव

मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से असम तक स्थित है। एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिण बिहार से दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश तक स्थित है। इसके कारण छत्तीसगढ़ के मौसम में भी बदलाव हुआ है। वर्षा का सिलसिला अभी आने वाले दिनों में बने रहने की संभावना है।

अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम

16 जून, गुरुवार: आसमसान में बादल नजर आएंगे। तापमान में गिरावट की संभावना है। बादलों की गर्जना तेज रहेगी। हल्की बारिश हो सकती है।

17 जून, शुक्रवार: बिलासपुर संभाग के कई क्षेत्रों में बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

18 जून, शनिवार: गर्मी से राहत मिलेगी। उमस का अहसास जारी रहेगा। दिन के साथ रात के तापमान में भी गिरावट आएगी। हल्की बारिश हो सकती है।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

बिलासपुर — 40 — 26.4

पेंड्रारोड — 40 — 19.5

अंबिकापुर — 33.5 — 23

माना — 39.2 — 29.5

जगदलपुर — 34.3 — 27.2

शहर के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव

दिन — तापमान

15 जून — 40

14 जून — 42.4

13 जून — 43.4

12 जून — 39.8

11 जून — 43

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!