छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम के बदले मिजाज, कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना, छत्तीसगढ़ में मानसून लेट, जल्द आएगा मानसून

CG Weather Update Today 15 June 2022: छत्तीसगढ़ के मौसम के मिजाज फिर बदल गए है, मानसून की बढ़ती सक्रियता के चलते बस्तर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश दर्ज की गई है। छ्त्तीसगढ़ मौसम विभाग (CG Weather Department) ने आज 15 जून 2022 बुधवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात या अंधड़ चलने के आसार हैं।

सीजी मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में बिलासपुर में 42.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मंगलवार को सबसे अधिक 6 मिमी बरसात पथरिया, कोण्डागांव में 3 और चांपा सहित कुछ स्थानों पर 1 मिलीमीटर अथवा उससे कम बरसात हुई। बस्तर, नारायणपुर, कोण्डागांव, धमतरी, कबीरधाम, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, कोरिया, जशपुर और सरगुजा में भी बारिश हुई। आज बुधवार को प्रदेश के विभिन्न् क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए छाने के साथ कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है।

सीजी मौसम विभाग के अनुसार, एक पूरब पश्चिम द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक है और उत्तर दक्षिण द्रोणिका उत्तर प्रदेश से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक 0.9 किमी ऊंचाई तक है। इनके असर से आज बुधवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वही कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ बिजली भी गिर सकती है।पश्चिम गुजरात तक मानसून पहुंच चुका है, ऐसे में प्रदेश के बस्तर संभाग के कुछ जिलों में दो दिनों में भारी बारिश हो सकती है।

सीजी मौसम विभाग के अनुसार, 15 जून को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। बिलासपुर संभाग के कई जिलों और बस्तर संभाग में भी बरसात होगी। मानसून की सक्रियता अब बढ़ने लगी है और प्रदेश में इसी हफ्ते पहुंचने के आसार हैं। विभाग का 20 जून के बीच मानसून के प्रदेश में पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है। पहले 11 जून तक मानसून आने की संभावना जताई थी। मानसून दक्षिण गुजरात में पहुंच गया है और दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता भी अब बढ़ने लगी है, ऐसे में इसी सप्ताह में मानसून की दस्तक हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में मानसून लेट हो गया है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले एक दो दिन में मानसून छत्तीसगढ़ पहुंच जाएगा। इससे पहले प्रदेश में अभी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।एक सप्ताह लेट हो गया मानसून

छत्तीसगढ़ में मानसून 10 जून तक पहुंच जाता हैं, लेकिन इस बार लेट हो गया है। मानसून करीब 1 सप्ताह लेट हो गया है। संभावना जताई जा रही है कि इसी सप्ताह अच्छी बारिश के आसार है। मौसम विभाग की माने तो सिस्टम कमजोर होने के कारण मानसून अटक गया है। वहीं जब तक नया सिस्टम नहीं बन जाता तब तक मानसून के पहुंचने की संभावना कम है।

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। बीती देर रात गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक और एक गाय की मौत हो गई।बता दें कि पेंड्रा में आधी रात बदले मौसम के मिजाज से पूरा इलाके में बिजली गुल हो गया। शहर समेत करीब 100 से ज्यादा गांवों में बीते 6 घंटे से बिजली बंद है। जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बदले मौसम के मिजाज के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आने वाले दिनों में लगातार बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!