रायपुर : प्रार्थी चंदन कुमार कुशवाहा निवासी राजेंद्र नगर उरला ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह दिनांक 11/6/22 को शाम 6 बजे अलंकार अलायन्स कंपनी उरला से काम कर लौट रहा था तभी एक लड़का आया और जोर से मुंह में घूंसा मारा, प्रार्थी कुछ समझ पाता उतने में ही उसके हाथ में रखा मोबाइल लूट कर फरार हो गया…रिपोर्ट पर थाना उरला में अप क्र 271/22 धारा 394 आईपीसी कायम कर विवेचना में लिया गया..! प्रार्थी द्वारा मोबाइल लूटने वाले के कद काठी हुलिए आदि के आधार पर निगरानी बदमाश राकेश सोनी उर्फ भाँचा को पकड़ा गया जिसके खिलाफ पहले से ही मारपीट लूटपाट आदि की शिकायत आ रही थी जिसकी पहले ही तलाश उरला पुलिस को थी..पकड़ कर पूछताछ करने पर उसने अपराध कुबूल करते हुवे लूटे गए मोबाइल ओप्पो कंपनी का ,कीमती 15 हजार रुपए जप्त कराया ! आरोपी को आज दिनांक 13.06.22 को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा रहा है..!
Related Articles
बिलासपुर: स्कूलों में छुट्टी घोषित, जिले में भारी बारिश और चक्रवाती तूफान की चेतावनी के चलते लिया गया फैसला..
मस्तूरी : जमीन बंटवारे के नाम पर रिश्वत लेने का वायरल वीडियो, पटवारी पर गिरी गाज; कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम करेंगे 3 दिन के भीतर जांच..
धान बेचने के लिए अब सोसायटियों में लंबी कतारों की जरूरत नहीं, ‘तुंहर टोकन’ एप से घर बैठे 24×7 मिलेगा टोकन, कम मात्रा में धान बेचने पर शेष रकबा नहीं होगा लैप्स..
चक्रवात के प्रभाव से भारी वर्षा और तेज हवाओं की आशंका, गंगरेल बांध से छोड़ा जा सकता है अतिरिक्त पानी
मौसम अपडेट: चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; जानें छत्तीसगढ़ के कौन-कौन से जिलों में रहेगा तूफान का असर
सरगुजा हत्याकांड का खुलासा: मामूली बात पर हुआ था विवाद, लोहे के पाइप और डंडे से हमला कर उतारा था मौत के घाट













