बिलासपुर : नाबालिग पीडिता थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश की कि आज से करीब 01 वर्ष पूर्व चिल्हाटी टंकी पारा निवासी अविनाश ऊर्फ चिंटू से उसकी मुलाकात हुई थी। और धीरे धीरे दोनो दोस्ती हो गई तथा आपस मे मोबाईल से बातचीत होने लगी। इसी दौरान चिंटू के द्वारा शादी करने एवं अपनी पत्नी बनाकर रखने की बात कहकर शादी का झांसा देकर नाबालिग पीडिता के साथ लगातार 01 वर्ष पूर्व से शारिरीक संबंध बनाता आ रहा जो पीडिता नाबालिग वर्तमान में गर्भवती हो गई हूं अब जब चिंटू को शादी करने के लिये कहती हं तो शादी करने से एवं साथ रखने से मना करता है। एवं रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी देता है। कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। अपराध कायमी के बाद से ही आरोपी अपने निवास से लगातार फरार चल रहा था जिसका पता तलाश लगातार किया जा रहा था इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी मोपका चौक में आसपास देखा गया है कि जिसकी सूचना जिले के उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर (भा.पु.से. ) अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्रीमती स्नेहिल साहू को दी गई जिस पर तत्काल आरोपी दीपक पटेल की धरपकड करने के निर्देश प्राप्त हुए जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा श्री हरिशचंद्र टाण्डेकर के नेतृत्व में टीम तैयार कर मौके पर पहुंची जहाँ आरोपी पुलिस को देखकर भागने की फिराक में था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने से आरोपी अविनाश उर्फ चिंटू पिता गजेन्द्र मिरी उम्र 20 साल साकिन टंकीपारा चिल्हाटी थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग. को गिरफतार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।
Related Articles
बिलासपुर: स्कूलों में छुट्टी घोषित, जिले में भारी बारिश और चक्रवाती तूफान की चेतावनी के चलते लिया गया फैसला..
मस्तूरी : जमीन बंटवारे के नाम पर रिश्वत लेने का वायरल वीडियो, पटवारी पर गिरी गाज; कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम करेंगे 3 दिन के भीतर जांच..
धान बेचने के लिए अब सोसायटियों में लंबी कतारों की जरूरत नहीं, ‘तुंहर टोकन’ एप से घर बैठे 24×7 मिलेगा टोकन, कम मात्रा में धान बेचने पर शेष रकबा नहीं होगा लैप्स..
चक्रवात के प्रभाव से भारी वर्षा और तेज हवाओं की आशंका, गंगरेल बांध से छोड़ा जा सकता है अतिरिक्त पानी
मौसम अपडेट: चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; जानें छत्तीसगढ़ के कौन-कौन से जिलों में रहेगा तूफान का असर
सरगुजा हत्याकांड का खुलासा: मामूली बात पर हुआ था विवाद, लोहे के पाइप और डंडे से हमला कर उतारा था मौत के घाट













