छत्तीसगढ़

बिलासपुर : गांजा तस्करी करते हुए 02 युवक गिरफ्तार 05 किलो गांजा सहित वाहन जप्त…

बिलासपुर : दिनांक 08.06.2022 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की पेण्ड्रा की ओर से दो युवक स्कूटी में मादक पदार्थ गांजा रख कर ग्राहक तलाश करते बिलासपुर की ओर जा रहे है। जो उक्त सूचना पर रतनपुर पुलिस द्वारा भयहरण हनुमान मंदिर के पास ग्राम पोंडी के पास घेराबंदी कर पेण्ड्रा गौरेला की ओर से मादक पदार्थ गांजा का परिवहन कर रहे आरोपी 01उमाशंकर राठौर पिता कमल सिंह राठौर उम्र 28 वर्ष साकिन पिपरखुंटी थाना गौरेला जिला जी.पी.एम एवं

02- दीपक मार्को पिता लखन सिंह मार्को उम्र 20 वर्ष साकिन ठेंगाडाड थाना गौरेला जिला जी.पी.एम को पकड़ कर आरोपीयो के कब्जे से बोरी में रखा हुआ मादक पदार्थ गांजा, वजनी 05 किलोग्राम तथा परिवहन में प्रयुक्त वाहन Hero Destine 125 काले रंग की क्रं CG 10 AZ 1328 को जप्त कर आरोपी

उमाशंकर राठौर एवं दीपक मार्कों के विरूद्ध अपराध धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही की गई मामले में अन्य तथ्यों पर जांच की जा रही है तथा दोनो आरोपियों को न्यायालय पेश किया जाएगा l

नाम आरोपी

01- उमाशंकर राठौर पिता कमल सिंह राठौर उम्र 28 वर्ष साकिन पिपरखुंटी थाना गौरेला जिला जी.पी.एम

2.दीपक माकों पिता लखन सिंह मार्को उम्र 20 वर्ष

साकिन ठेंगाडाड थाना गौरेला जिला जी.पी.एम

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!