बिलासपुर :- दिनांक 02.06.2022 को रात्रि मे पीडित युवती की सहेली रात्रि ड्यूटी रात्रि 08.00 बजे से सुबह 06.00 बजे तक होने से ड्यूटी पर चली गई थी पीडित युवती अकेली खाना खाकर रूम में सो रही थी दिनांक 03.06.2022 के करीबन 02.30 बजे दरवाजा खटखटाने की आवाज आने पर मैं जैसे ही पीडित युवती ने दरवाजा खोली वैसी ही किराये के मकान के पीछे रहने वाला आरोपी आदित्य सोनी दरवाजा को धक्का देकर कमरा अंदर घुस गया और पीडित युवती को हाथ को पकडकर छेडखानी करने लगा, युवती द्वारा विरोध करने पर आरोपीब्लेड से पीडिता के होंठ, बांये हाथ के कोहनी, बांये पैर घूटना के पास मार कर भाग गया, की रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया । मामले की सूचना जिले के उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर (भा.पु.से.). अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्रीमती स्नेहिल साहू को दी गई जिस पर तत्काल आरोपी आदित्य सोनी की धरपकड करने के निर्देश प्राप्त हुए जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा श्री हरिशचंद्र टाण्डेकर के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी की पतासाजी शुरू की गई जो आरोपी अपना मोबाईल स्विच ऑफ रखा था जिससे उसका लोकेशन ट्रेस नही हो पा रहा था । जो सूत्रो से सूचना मिली कि आरोपी छुरी कोरबा के आसपास देखा गया है जो तत्काल टीम छुरी कोरबा रवाना की गई । जहाँ मौके पर जाकर आरोपी आदित्य सोनी पिता स्व. जयनारायण सोनी उम्र 28 साल साकिन जोरापारा सरकंडा को पकड़ा गया आरोपी से पुछताछ करने पर दिनांक घटना को जुर्म स्वीकार करे पर आरोपी को गिरफतार किया गया है।
Related Articles
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…
ग्राम कौड़िया हत्या कांड: अवैध संबंध में हुआ विवाद, प्रेमिका ने घोंट दिया प्रेमी का गला; सीपत पुलिस ने भेजा जेल
PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी..











