जशपुर : प्रार्थी राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल निवासी पाकरगांव थाना पत्थलगांव ने दिनांक 03.06.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह प्रतिदिन की भांति अपने किराना दुकान को दिनांक 02.06.2022 की रात्रि 09ः00 बजे बंद कर अपने घर चला गया था, दूसरे दिन दिनांक 03.06.2022 को प्रातः 07ः00 बजे अपना दुकान को खोला तो देखा कि दुकान में रखा सामान बिखरा पड़ा हुआ था, प्रार्थी के दुकान में चोरी की घटना घटित होने पर अपने दुकान में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरा फूटेज को देखा तो एक लड़का रस्सी के सहारे छप्पर से नीचे उतरा और किराना दुकान में रखा सामान सिगरेट, लाईटर एवं नगदी रकम 1000 रू. को गल्ला से निकालकर अपने साथी को देते दिखाई दिया। सी.सी.टी.व्ही. कैमरा के माध्यम से उन आरोपियों की पहचान हुई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना पत्थलगांव में धारा 457, 380, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना दौरान थाना पत्थलगांव द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर पता-तलाश कर घटना के अपचारी बालक उम्र क्रमशः 13 वर्ष एवं 11 वर्ष को चंद घंटे में संरक्षण में लेकर पूछताछ किया गया जो उक्त घटना को घटित करना स्वीकार किया एवं उनके कब्जे से चोरी किया हुआ 06 नग सिगरेट, 02 नग लाईटर एवं नगदी रकम 330 रू. को पेश करने पर जप्त किया गया। उक्त दोनों आरोपियों को दिनांक 03.06.2022 को बाल संप्रेषण गृह जशपुर में भेजा गया।




















