छत्तीसगढ़

रायपुर : एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट अंतर्गत गठित सायबर विंग टीम द्वारा पीड़िता के खाते में ठगी की रकम 1,75,000/- रूपये कराया गया वापस

रायपुर : प्रार्थिया रेनू ठाकुर निवासी शंकर नगर रायपुर, ने एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट सिविल लाईन रायपुर में शिकायत दर्ज कराया कि दिनांक 30.05.2022 को उसके मोबाईल फोन पर मोबाईल नंबर 8509369204 एवं 9382576951 से काॅल एवं मैसेज आया कि उसका बिजली का बिल जनरेट नही हो रहा है, जनरेट करने हेतु मैसेज में दिये गये लिंक पर 10/-रूपये का भुगतान करने से बिजली का बिल जनरेट हो जायेगा। जिस पर प्रार्थिया द्वारा मैसेज में दिये गये लिंक को खोलने पर मोबाईल नम्बर के धारक द्वारा प्लेस्टोर से एक एप डाउनलोड कराया गया तथा इसी एप पर 10/-रूपये का भुगतान करने कहा गया। प्रार्थिया द्वारा एप पर 10/- रूपये भुगतान करने पर उसके बैंक खाता से 1,75,000/- रूपये आहरण हो गया। इस प्रकार उक्त मोबाईल नंबर के धारक ने प्रार्थिया को अपने झांसे में लेते हुये प्रार्थिया से 1,75,000/- रूपये की ठगी किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट अंतर्गत गठित सायबर विंग टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अनावेदक मोबाईल फोन के धारक के संबंध में तकनीकी विश्लेषण कर अथक प्रयास करते हुए टीम के सदस्यों द्वारा *ठगी की रकम 1,75,000/- रूपये प्रार्थिया के खाते में वापस (रिफण्ड) कराया गया।

रकम रिफण्ड कराने में सायबर विंग टीम से म.आर. बबीता देवांगन , आर. रवि प्रभाकर, नितेश सिंह राजपूत एवं लालेश नायक की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!