सूरजपुर : पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू के निर्देश के बाद अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्ध प्रतिदिन लगातार पुलिस के द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी सूरजपुर गीता वाघवानी के मार्गदर्शन में थाना सूरजपुर की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर मानपुर में घेराबंदी कर वहीं के मकबूल हुसैन पिता महमूद हुसैन उम्र 63 वर्ष को पकड़ा जिसके कब्जे से 900 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत करीब 18 हजार रूपये एवं गांजा बिक्री का नगदी रकम 4700 रूपये जप्त कर धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर प्रकाश राठौर, एसआई संतोष सिंह, एएसआई रघुवंश सिंह, प्रधान आरक्षक तालीम शेख, विवेकानंद सिंह, आरक्षक रामकुमार नायक, लक्ष्मी नारायण मिर्रे व राघेश्याम साहू सक्रिय रहे।
Related Articles
प्यार व शादी का झांसा दे नाबालिक बालिका को भगा ले गया था आरोपी, मुंबई से ढूंढ लाई पुलिस, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल…
बिलासपुर: स्कूलों में छुट्टी घोषित, जिले में भारी बारिश और चक्रवाती तूफान की चेतावनी के चलते लिया गया फैसला..
मस्तूरी : जमीन बंटवारे के नाम पर रिश्वत लेने का वायरल वीडियो, पटवारी पर गिरी गाज; कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम करेंगे 3 दिन के भीतर जांच..
धान बेचने के लिए अब सोसायटियों में लंबी कतारों की जरूरत नहीं, ‘तुंहर टोकन’ एप से घर बैठे 24×7 मिलेगा टोकन, कम मात्रा में धान बेचने पर शेष रकबा नहीं होगा लैप्स..
चक्रवात के प्रभाव से भारी वर्षा और तेज हवाओं की आशंका, गंगरेल बांध से छोड़ा जा सकता है अतिरिक्त पानी
मौसम अपडेट: चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; जानें छत्तीसगढ़ के कौन-कौन से जिलों में रहेगा तूफान का असर













