जशपुर : दिनांक 31.05.2022 को पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगांव श्री मयंक तिवारी को मुखबीर से सूचना मिली कि पत्थलगांव रेस्ट हाउस के पास रहने वाला मनेन्द्र सिंह भाटिया अपने घर में अवैध रूप से ताश पत्ती से रूपये-पैसे का दांव लगाकर कुछ जुआरियों को हार-जीत का जुआ खेल चला रहा है, इस सूचना पर तत्काल हमराह थाना प्रभारी पत्थलगांव एवं अन्य स्टॉफ को लेकर मौके पर जाकर दबिश दिया गया, घर का दरवाजा अंदर से बंद था, घर के बाहर में लगे CCTV कैमरा से पुलिस को देखकर सभी जुआरी वहां से भागने का प्रयास करने लगे तब पुलिस टीम ने दरवाजा को धक्का देकर खोला, वहां दबिश देने पर जुआरी रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले मौके पर घर मालिक *आरोपी मनेन्द्र सिंह भाटिया उम्र 30 साल, सत्यनारायण गुप्ता उम्र 30 साल, मो. मिराज उम्र 30 साल, पुष्पेन्द्र सिंह उम्र 25 साल, करमजीत सिंह भाटिया उम्र 32 साल, नितिन गर्ग उम्र 24 साल, मौसम अग्रवाल उम्र 27 साल, विपिन अग्रवाल उम्र 32 साल, विकास गोयल उम्र 32 साल, राकेश अग्रवाल उम्र 27 साल, सौरभ अग्रवाल उम्र 31 साल, अनमोल अग्रवाल उम्र 25 साल* जुआ खेलते मिले एवं उनके कब्जे से जुआ की नगदी रकम 28,520 /- (अट्ठाईस हजार पॉंच सौ बीस), 12 नग मोबाईल एवं 05 गड्डी ताश-पत्ती मिलने पर जप्त किया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 3, 4 जुआ अधिनियम् का पाये जाने पर उक्त सभी आरोपियों को दिनांक 31.05.2022 को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
Related Articles
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…
ग्राम कौड़िया हत्या कांड: अवैध संबंध में हुआ विवाद, प्रेमिका ने घोंट दिया प्रेमी का गला; सीपत पुलिस ने भेजा जेल
PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी..











