छत्तीसगढ़

बिलासपुर : किसान बिल के विरोध में कांग्रेस कमेटी (ब्लॉक कांग्रेस कमेटी) का गांधी चौक में एक दिवसीय विरोध प्रर्दशन…

बिलासपुर शहर कांग्रेस कमेटी (ब्लॉक कांग्रेस कमेटी) के नेतृत्व में गांधी जी जयंती पर , गांधी जी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर ,गांधी चौक में मोदी सरकार द्वारा लाया गया किसान विरोधी बिल का एक दिवसीय विरोध प्रर्दशन किया गया,,आज के इस धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवँ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन शामिल हुए एवँ किसान विरोधी बिल के विरोध में अपना वक्तव्य रखे,,,।।


धरने के पश्चात गांधी चौक से कलेक्ट्रेट तक ,टैक्टर में बैठकर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक के नेतृत्व में एवँ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव की उपस्थिति में बिलासपुर जिलाधीश को किसान विरोधी बिल के खिलाफ ज्ञापन सौपा गया,,जिसमे कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
आज के इस धरने प्रदर्शन में प्रदेश,शहर,जिला,ब्लॉक,महिला,काँग्रेस के सदस्यों की शानदार उपस्थिति रही,,,।।
उक्त विषय की जानकारी बिलासपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 02 के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने दी ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!