सूरजपुर : डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने अवैध कार्याे सहित नशे के कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाते हुए सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 06.09.2025 को थाना चांदनी पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम नवाटोला की मीरा देवी साहू घर में मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु रखी है। थाना चांदनी पुलिस सूचना की तस्दीकी व कार्यवाही हेतु मौके पर पहुंची जहां मीरा देवी साहू पति स्व. लोकनाथ साहू उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम नवाटोला को तलब कर विधिवत् घर की तलाशी लिए जाने पर 5 किलो गांजा कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रूपये का पाया गया। मामले में गांजा जप्त कर धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियां को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी चांदनी प्रदीप सिदार व उनकी टीम सक्रिय रही।
Related Articles
मानसून में देरी, खंड वर्षा और जल्दी समाप्ति की आशंका; अल-नीनो के साये के बीच कृषि विभाग ने किसानों के लिए जारी की जरूरी सलाह…
छत्तीसगढ़ में मानसून की लेट एंट्री से बढ़ा संकट, 7 दिनों तक भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट; कोटे से 69% कम बरसा पानी..
मस्तुरी : कोयले की हेराफेरी करने वाले शातिर आरोपी गिरफ्तार, 30 टन कोयले के साथ 3 ट्रेलर और रोलर मशीन जब्त..
चकरभाठा में क्रेटा कार के सनरूफ पर स्टंट करना पड़ा भारी! बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर रीलबाजों पर पुलिस का बड़ा एक्शन
छत्तीसगढ़ में मानसून फेल! 67% कम बारिश से सूखे जैसे हालात, IMD ने घोषित किया ‘Large Deficient’ क्या कहता है मौसम विभाग? कब आगे बढ़ेगा मानसून?
रायपुर: चोर गैंग पर पुलिस का शिकंजा: दूसरे जिले का हिस्ट्रीशीटर, खरीदार और नाबालिग सहित 4 पुलिस की गिरफ्त में
छत्तीसगढ़ मौसम: जून के अंत तक नियमित मानसून और खेती में आएगी तेजी, 3 मौसमी सिस्टम एक्टिव होने से गिरा पारा..












