छत्तीसगढ़

भाटापारा : अर्जुनी के पास ट्रक चालक से लूट के 04 आरोपी गिरफ्तार, लूट के नगदी रकम एवं 01 मोटर साइकिल जप्त…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

भाटापारा : – दिनांक 03/01/2021 को प्रार्थी गोविंद घृतलहरे साकिन खैंदा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02/01/2021 के शाम 18:00 बजे करीबन एफसीआई गोदाम के पास अर्जुनी में 04 अज्ञात आरोपियों ने मोटरसाइकिल क्रमांक CG 22 G 9945 में आकर एक मोबाइल विवो कंपनी का तथा पर्स में रखे ₹13300 को लूट कर भाग गए हैं कि रिपोर्ट पर से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रार्थी गवाह संदेहियों के नाम स्पष्ट किए थे जिससे पता तलाश के दौरान आरोपीयान ग्राम अर्जुनी में दिनांक 04/01/2021 को मिले जिससे पूछताछ मेमोरेंडम कथन पर लूट करना कबूल किए जिससे मोटरसाइकिल CG 22 G 9945 एवं लूट के जुमला रकम 4850 रुपए को आरोपियों से बरामद किया गया है। मोबाइल एवं पर्स को आरोपीयान अंधेरे में फेंक दिए जो नहीं मिला प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपीयो के नाम –
1. कृष्ण कुमार वर्मा उर्फ मोंटू पिता प्रहलाद उम्र 21 वर्ष निवासी अर्जुनी।
2. परदेसी साहू पिता भगवा राम साहू उम्र 23 वर्ष निवासी अर्जुनी।
3.मोतीलाल ध्रुव पिता स्वर्गीय सहदेव ध्रुव उम्र 23 वर्ष निवासी अर्जुनी।
4. अजय चक्रधारी उर्फ मंटू पिता रामकुमार चक्रधारी उम्र 28 वर्ष निवासी अर्जुनी।
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!