छत्तीसगढ़

गरियाबंद : दिनदहाड़े लुटपाट करने वाला 03 आरोपी गिरफ्तार, लूट के माल को पुलिस ने किया बरामद…

निगरानी बदमाश बिल्ला फीर चढ़ा पुलिस के हत्थे, अन्य दो साथी के साथ लूटपाट के मामले में गया जेल

गरियाबंद :- मामला नगर गरियाबंद के केसोडार मार्ग का है जहां पर प्रार्थी घनश्याम यादव पिता कंवर लाल यादव उम्र 24 साल निवासी नागाबुड़ा को आरोपी बिल्ला उर्फ पिंटू साहनी अपने अन्य साथी नूतन जगत और गजेंद्र बघेल के साथ मिलकर घनश्याम यादव के साथ लूटपाट कर प्रार्थी से नगदी 3,900/-₹ तथा एक मोटरसाइकिल कीमती 25,000/-₹ को लूट कर लेगा, इसकी रिपोर्ट थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद में करने पर अपराध क्रमांक 93/2021 धारा 394 भादवि दर्ज की गई।

अपराध कायमी के तुरंत बाद पुलिस हरकत मे आयी जिसके बाद गरियाबंद जिले के पुलिस कप्तान भोजराम पटेल के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन, तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के पर्यवेक्षण, निरीक्षक वेदवती दरियो के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रियता से तीनों आरोपियों को हिरासत में ले कर लुटे हुए माल को बरामद कर तीनो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक वेदवती दरियो, सउनि अजय सिंह, प्र०आर० डिगेश्वर साहू, मनीष वर्मा, आर० मुरारी यादव, आशिष सपहा रविशंकर सोनवनी की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी:-
01- बिल्ला उर्फ पिंटू साहनी उम्र 22 साल निवासी आजाद चौक गरियाबंद,

02- नूतन उर्फ नारायण जगत पिता स्व० राजकुमार जगत उम्र 25 साल निवासी शारदा चौक गरियाबंद,

03- गजेंद्र बघेल पिता प्रहलाद बघेल उम्र 28 साल निवासी डाकबंगला पारा गरियाबंद।

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!