छत्तीसगढ़

बिलासपुर : मोबाईल चोरी कर दुसरे राज्यों में बिक्री कर खपाने वाले अन्तर्राज्यीय मोबाईल चोर गिरोह के 02 आरोपी गिरफतार…

आरोपी चोरी के मोबाईल के लॉक को खोलकर मोबाईलो के पमेन्ट एप के लॉक को खोलकर उसमें संचालित UPI, ID का उपयोग कर बैंक खातों के रकम स्वयं उपयोग कर एवं दूसरे से बैंक खातों में पैसा ट्रान्सफर कर मोबाईल को लेजाकर झारखण्ड, बिहार एवं पश्चिम बंगाल में करते थे बिकी

बिलासपुर : प्रार्थी मुकेश दुबे पिता स्व. गणेशराम दुबे उम्र 62 वर्ष निवासी अशोक नगर, रूद्र विहार फेस-2 सरकण्डा, बिलासपुर छ.ग. ने दिनांक 09.11.2022 को थाना सिविल लाईन आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24.10-2022 के दोपहर करीबन 01.45 बजे यह वृत्त्यति बाजार आया था, सब्जी लेने के दौरान उसके शर्ट के जेब में रखे मोबाईल XIAOMI 11 lite NESG जिसमें बीएसएनएल का सिम नम्बर 9407777755 एवं जियो का सिम नम्बर 6266577359 – लगा हुआ था मोबाईल का IMEI नम्बर 880588051666835 880588051666843 किमती करीबन 26499 रुपये को कोई अज्ञात आरोपी चोर द्वारा उसके शर्ट के जेब से चोरी कर ले जाने बावत् रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.) के अपराध क्रमांक-1156/2022 धारा 379 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

प्रकरण में विवेचना दौरान प्रार्थी का कथन लिया गया जिसमें उसने उसके चोरी गये मोबाईल फोन में संचालित फोन पे एप का उपयोग कर उसके भारतीय स्टेट बैंक के खाता से कुल

3,85,951 रूपये को अलग-अलग व्यक्तियों को तथा उनके UPI ID नम्बरों पर संचालित बैंक खातों में आरोपी के द्वारा पैसा ट्रान्सफर कर देना बताये जाने पर उन बैंक खाता धारकों के बारे में जानकारी प्राप्त कर उक्त चोरी गये मोबाइल फोन के फोन पे एप का उपयोग कर सोनी हिम्मतलाल – खुशालमाई ज्वेलर्स सदरबाजार बिलासपुर से 90 हजार रुपये का एक सोने की चैन अज्ञात आरोपी के द्वारा खरीदी करना पाये जाने पर संबंधित ज्वेलर्स दुकान से विधिवत् सी. सी. टी. व्ही. फुटेज जप्त कर, सी.सी.टी.व्ही. फूटेज में खरीदी करते दिख रहे अज्ञात आरोपी चोर एवं चोरी गये मोबाइल फोन के संबंध में *सायबर सेल* बिलासपुर के द्वारा तकनिकी साक्ष्यों के माध्यम से पतासाजी किये जाने पर आरोपियान भोला कुमार उर्फ टाईगर एवं गौतम कुमार को बृहसपती बाजार बिलासपुर से अभिरक्षा लेकर पूछताछ पर अपराध घटित करना बताने पर मेमोरेण्डम कथन लिया जाकर मामले में चोरी में उपयोग व घटना के समय रखे मोबाईल फोन तीन नग को आरोपीयों से मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

इस घटना के पहले एवं बाद में आरोपियों के द्वारा बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग एवं भिलाई के भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र से कुल 22 नग एण्ड्राईड फोन चोरी करना पाये जाने पर आरोपियों के विरुद्ध पृथक से धारा 41 (1- 4) जा.फौ./379, 34 भादवि के तहत कार्यवाही किया गया है जिनको प्रकरण में दिनांक 11.12.2022 को विधिवत गिरफतार किया गया है आरोपियों के अन्य जिलो के प्रकरणों में शामील होने की जानकारी आरोपियों के द्वारा दिया गया है जिस सूचना का पृथक संबंधित जिलो को सूचित कर सत्यापन कर अग्रिम कार्यवाही की जाती है। प्रकरण में गिरफतार आरोपियों को आज दिनांक को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी जाती है।

नाम आरोपी-1. भोला कुमार उर्फ टाइगर नोनिया पिता बोरना नोनिया उम्र 21, निवासी तीन पहाड़ बाबू नगर, थाना राजमहल, जिला साहेबगंज झारखण्ड, 02 गौतम कुमार पिता परितोष बागती उम्र 22 वर्ष निवासी तीन पहाड़ नीचे टोला थाना राजमहल जिला साहिबगंज झारखंड

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!