छत्तीसगढ़

हेरोईन के साथ आरोपी हरभजन सिंग गिरफ्तार….

रायपुर दिनांक 16.01.2023 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत हीरापुर स्थित वीर सावरकर नगर पास एक व्यक्ति मादक पदार्थ हेरोईन की तस्करी कर रहा है। थाना आमानाका पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करना प्रारंभ करते हुए व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम हरभजन सिंग निवासी हीरापुर आमानाका रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा हरभजन सिंग की तलाशी लेने पर उसके पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन रखा होना पाया गया।

आरोपी – हरभजन सिंग

जिस पर आरोपी हरभजन सिंग को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 1.190 एम.जी प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन कीमती लगभग 12,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 22/23 धारा 22(क) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी – हरभजन सिंग पिता रतन सिंग उम्र 41 वर्ष निवासी वीर सावरकर नगर हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!