छत्तीसगढ़

हत्या के मामले चौकी लटोरी पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार…

सूरजपुर : दिनांक 21.10.2022 को ग्राम राजकिशोरनगर निवासी नेतलाल की पुत्री फुलकुंवर 16 अक्टूबर को घर से निकली और शाम तक वापस घर नहीं आने पर रिश्तेदारों व आसपास में पता तलाश किया गया, दिनांक 21.10.22 को गांव के पठारी करचा में एक शव देखा गया, शव के कपड़े सेे पहचान हुई कि उसकी लड़की फुलकंवर है। सूचना पर चौकी लटोरी पुलिस ने मर्ग कायम कर मौके पर पहुंची और बारीकी से तफ्तीश करने के बाद शव को पीएम के लिए भेजा। डॉक्टर के द्वारा मृतिका के शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हत्यात्मक लेख किए जाने पर अपराध क्रमांक 294/22 धारा 302, 201 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

लटोरी पुलिस के द्वारा मामले की बारीकी से विवेचना की गई। मुखबीर की सूचना पर मामले में संदेही नामिक कुमार को हिरासत में लिया और उससे कड़ी पूछताछ करने पर हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि 15 अक्टूबर को अपना मोबाईल मृतिका को दिया था, दिनांक 17.10.22 को भटगांव से काम कर वापस गांव आया और एक व्यक्ति के मोबाईल से अपने मोबाईल नंबर जिसे फुलकुंवर को दिया था उसमें फोन कर पूछा कि कहां हो तब मृतिका ने पठारी करचा में होना बताया तब यह उससे मिलने गया। जहां फुलकुंवर के द्वारा गुस्सा होकर रात तक कहां काम करते हो कहते हुए मॉ-बहन के बारे में गलत बात बोली जिस कारण यह गुस्सा होकर गला दबाकर फुलकुंवर की हत्या कर दिया और शव को ले जाकर झांड़ी में छिपा दिया। मामले में आरोपी नामिक कुमार उर्फ सोनू यादव पिता मोहन यादव उम्र 20 वर्ष सा. राजकिशोरनगर, चौकी लटोरी को गिरफ्तार किया गया।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!