छत्तीसगढ़

सकरी हत्या करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार..आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया…

बिलासपुर : प्रार्थी रविशंकर यादव पिता स्व. पति राम यादव उम्र 32 साल साकिन चकराकुण्ड, चोरभट्ठी कलाॅ थाना सकरी जिला बिलासपुर का थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पिता मृतक पतिराम यादव आरोपी निखील के डेयरी दीन दयाल कालोनी मंगला में दुध निकालने एवं साफ सफाई का काम करता था उसके दोनो पैर में दर्द होने के कारण काम में नहीं जा रहा था कि दिनाक 13.12.2022 को दिन में करीब 10ः30 बजे आरोपीगण एक राय होकर ओमनी कमाक सी जी 10 एफ ए 7204 में मृतक को उसके गाव चकराकुण्ड में जाकर काम में नहीं जा रहा है कहकर माँ बहन की गदी गंदी गाली देकर एवं जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं लात से मार पीट कर काम कराने के लिए जबरदस्ती गाव से अपहरण कर ओमनी कार क्रमाक सी जी 10 एफ ए 7204 में डाल कर दीनदयाल कालोनी मंगला ले गये एवं वहाँ भी आरोपीयान के द्वारा मृतक के साथ मारपीट किये जिससे मृतक की मृत्यु हो गया बाद उसे सिम्स में ले जाकर चेक कराये जो डॉक्टर साहब में होना बताये कि आरोपीवान मृतक की शव का अस्पताल में ही छोड़कर भाग गये एवं मृतक के परिजनों को तबियत खराब होने की सूचना दिये जो प्रार्थी ने जाकर देखा एवं थाना आकर रिपोट किया जिस पर से अपराध सदर कायम कर विवेचना किया एवं अपराध कायमी की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया जिस पर हत्या जैसे गंभीर प्रकरण को ध्यान में रखते हुए

तत्काल पुलिस टीम गठित की गई एवं आरोपी पतासाजी हेतु टीम रवाना किया गया। दौरान पतासाजी आरोपियों को पकड़कर पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लेकर घटना में प्रयुक्त ओमनी कार कमांक सी जी 10 एफ ए 7204 को जप्त किया गया मामले की अब तक की विवेचना से आरोपीयों के विरुद्ध के अपराध धारा के अपराध घटित करना पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आरोपीयो को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

नाम गिर. आरोपी- 01 निखिल कश्यप उर्फ मुन्ना पिता कमलेश कश्यप उम्र 32 साल साकिन दीनदयाल कालोनी मंगला थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग. 02 महेन्द्र सिंह पिता रज्जू सिंह राजपूत उम्र 30 साल साकिन बमईपुर थाना कुण्डा, जिला कवर्धा हाल मुकाम छेरका बांधा थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!