छत्तीसगढ़

व्हाट्सअप एवं इस्टाग्राम के माध्यम से न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव : प्रार्थिया के द्वारा पुलिस चौकी चिचोला थाना छुरिया जिला राजनांदगांव में लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया था, कि आरोपी लोकेन्द्र् पडौती, कुनाल नेताम एवं किशोर चंद्रवंशी निवासी कोटनापानी के द्वारा अपने मोबाईल नंबर से पीडिता के मोबाईल नंबर में अश्लील फोटो विडियों व्हाट्सअप एवं इस्टग्राम इंटरनेट के माध्यम से भेजकर वायरल कर दिया मना करने पर गंदी- गंदी गाली गलौज करता है, एवं 2000 रू पैेसा भी मांग किया है। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर धारा- 351(4), 296, 3(5) बी.एन.एस. , 67 आई.टी. एक्ट कायम विवेचना में लिया गया । पुलिस चौकी चिचोला हम0 स्टाप के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ आरोपीगण (1)लोकेन्द्र पडौती पिता राम्हु पडौती उम्र 19 वर्ष (2) कुनाल नेताम पिता धुवसिंग नेताम उम्र 19 वर्ष (3) किशोर चंद्रवंशी पिता शिवचरण चंद्रवंशी उम्र 19 वर्ष सभी सकिनान कोटनापानी थाना बोरतालाव जिला राजनांदगांव (छ0ग0) का होना पाया गया जो आरोपियों को विधिवत् गिरफतार कर माननीय न्यायालय डोंगरगढ के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!