महासमुंद 17 नवंबर 2025: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एस आई आर में लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय लंगेह द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा बूथ लेवल अधिकारी के पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त कुल 9 पटवारियों को सिविल सेवा आचरण नियम 1965 एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के प्रावधानों के आधार पर कार्यवाही करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सचिन भूतड़ा ने बताया कि सरायपाली तहसील के 3, पिथौरा के 2, बागबाहरा के 1 एवं महासमुंद के 3 पटवारियों को यह कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को स्पष्टतः निर्देशित किया गया है कि एस आई आर राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, और इसे समय-सीमा में पूर्ण शुद्धता के साथ पूरा किया जाना है, उक्त कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही करने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जावे।
Related Articles
बिलासपुर : अपने पड़ोसी को जबरदस्ती रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी केे विरूद्ध हिर्री पुलिस की त्वरित कार्यवाही…
बिल्हा: हाइवा चालक ने रॉन्ग साइड में वाहन चलाकर स्कूटी और बाइक को मारी ठोकर, आरोपी गिरफ्तार; लोगों में था भारी आक्रोश
सीपत पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत 11 स्थाई वारंटीयों को पकड़कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया..
बिलासपुर : नशे की तलब ने बनाया चोर: सूने घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, शत-प्रतिशत मशरूका बरामद
मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन साफ रहेगा मौसम, बारिश की कोई संभावना नहीं; 2 दिन बाद गिरेगा रात का पारा और बढ़ेगी ठंडक
रायपुर : नकबजनी की वारदात का चंद घंटों में खुलासा, 8 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, विधि से संघर्षरत बालक पकड़ा गया
फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट में निवेश एवं मुनाफे का प्रलोभन देकर ₹18.63 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
काम दिलाने के नाम पर महिला से मारपीट कर ₹99,000 लेने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा..
दुर्ग : ग्रीन रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में डाटा एंट्री, डाटा रिकवर एवं पेमेंट रिलीज के नाम पर ₹39,33,560 की धोखाधड़ी, उत्तराखण्ड से दो आरोपी गिरफ्तार..
मातृ-रूपेण संस्थिता जब माँओं ने बचाई एक माँ की जान, पांच घंटे चली जटिल सर्जरी; 10 यूनिट रक्त चढ़ाने और दो दिन वेंटिलेटर पर रखने के बाद मिली जिंदगी..









