छत्तीसगढ़

राहगीरों से रास्ता रोककर लूट की वारदात करने वाले 02 आरोपी पकड़ाये…

रायपुर : दिनॉक 05.10.2022 को प्रार्थी निहार रंजन निवासी सांकरा ड्यूटी करके अपने घर वापस लौट रहा था, मेटल पार्क के पास पहुुंचा था तभी दो अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के गाड़ी को रास्ते में रोककर प्रार्थी के साथ मारपीट कर उसके मोबाईल को लूट कर फरार हो गये। प्रार्थी द्वारा बीच-बचाव कर उन्हे पकड़ने की कोशिश किया गया किन्तु आरोपी वहॉ से भाग गये।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अप.क्र.479/22 धारा 392 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उरला पुलिस ने प्रार्थी से घटना के बारे में बारीकी से पूछताछ कर एवं आरोपी लड़कों के हुलिये के आधार पर अपनी तफ्तीश शुरू की एवं आरोपियों की पता तलाश करते हुये 02 आरोपियों को पकड़ने मंे सफलता प्राप्त की गई। जिनके कब्जे से मामले से संबंधित 01 मोबाईल को बरामद किया गया है। । आरोपियों को विधिवित गिरफ्तार कर आज दिनॉंक 17.11.2022 को ज्युडीशिल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम:- 01.सुरेश कुमार पिता बीरबल सिंह धु्रव उम्र 39 साल साकिन ग्राम चुनचुनिया थाना सरगांव जिला मुंगेली हॉल कण्डरका थाना कण्डरका जिला बेमेतरा छ.ग. 02.संजीव कुमार पिता सुखी राम उम्र 18 साल साकिन चुनचुनिया थाना सरगांव जिला मंुगेली हॉल कण्डरका थाना कण्डरका जिला बेमेतरा छ.ग

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!