रायपुर : दिनॉंक 09.11.2022 को उरला पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि शुक्रवारी बाजार के पास दो व्यक्ति चोरी के मोबाईल को बिक्री करने के लिये ग्राहक तलाश रहे है। पुलिस पार्टी तत्काल मौके पर गई और मुखबीर के बताये हुलिये कद काठी के दो लड़के चोरी का मोबाईल रखे हुये मिले जो पुलिस को देखकर भाग रहे थे पुलिस पार्टी ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया एवं थाना लाकर उनसे पूछताछ की गई। उनको चेक करने पर उनके पास चार मोबाईल मिले, पूछताछ पर उसने अलग-अलग चोरी और छीना झपटी के मामले में उन मोबाईलों को प्राप्त करना और बेचने का प्रयास करना बताया। दोनों आरोपियों के कब्जे से 04 नग मोबाईल कीमती लगभग साठ हजार रूपये जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध 41(1$4) जॉफौ/379 भादवि के तहत् कार्यवाही की जाकर आज दिनॉंक 09.11.2022 को ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी व पताः- 01.अमरदीप वैधे पिता दिलीप वैधे उम्र 18 साल साकिन त्रिमूर्ति चौक उरला थाना उरला जिला रायपुर छ.ग. 02.विधि से संघर्षरत बालक




















