छत्तीसगढ़

रायपुर : 03 नग दोपहिया वाहन एवं 01 नग सायकल चोरी करने वाले 01 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 02 गिरफ्तार

रायपुर : दिनांक 25.12.2022 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत कचना पास एक व्यक्ति बिना नम्बर पल्सर दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा श्री उदयन बेहार द्वारा थाना प्रभारी खम्हारडीह को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खम्हाडीह के नेतृत्व में थाना खम्हारडीह पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ मंे व्यक्ति ने अपना नाम नितेश सिन्हा उर्फ अर्जुन सिन्हा निवासी टाटीबंध आमानाका का होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा नितेश सिन्हा से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास करते हुए वाहन के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा नितेश सिन्हा से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने 01 अन्य साथी जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है के साथ मिलकर जी.ए.डी. कॉलोनी पार्किंग कचना से 03 नग दोपहिया वाहन सहित 01 नग सायकल को चोरी करना बताया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत बालक की भी पतासाजी करते हुए पकड़ा गया।

दोनों को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर चोरी की 03 नग दोपहिया वाहन एवं 01 नग सायकल जुमला कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी/अपचारी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

आरोपी/अपचारी से जप्त 03 नग दोपहिया वाहनों में थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 269/22, 285/22 एवं 317/22 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है।

गिरफ्तार : 01. नितेश सिन्हा उर्फ अर्जुन पिता खीरसिंधु सिन्हा उम्र 22 साल निवासी टाटीबंध आमानाका रायपुर स्थाई पता ग्राम छेलडोंगरी नयापारा थाना देवभोग जिला गरियाबंद। 02. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!