छत्तीसगढ़

रायपुर : प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ आरोपी मोहम्मद सरफराज गिरफ्तार…

रायपुर : दिनांक 18.06.2022 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत स्थित फाॅरेस्ट काॅलोनी के पीछे, रोड किनारे पंडरी पास एक व्यक्ति दोपहिया वाहन में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा है तथा बिक्री करने कि फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री तारकेश्वर पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा थाना प्रभारी सिविल लाईन सत्य प्रकाश तिवारी को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मो. सरफराज निवासी चैरसिया काॅलोनी संतोषी नगर, टिकरापारा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति एवं वाहन की तलाशी लेने पर वाहन की डिक्की से नाइट्रोसन – 10 नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उक्त टेबलेट रखने के संबंध में व्यक्ति से वैध दस्तावेज की मांग की गई, परन्तु उसके द्वारा इस संबंध में किसी प्रकार का कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी मो. सरफराज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अलग – अलग स्ट्रीप में रखें कुल 400 नग नाइट्रोसन – 10 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट कीमती लगभग 2,500/-रूपये तथा घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 390/22 धारा 21(ख) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार – मो. सरफराज पिता स्व. मो. मुनीर उम्र 22 साल निवासी चैरसिया काॅलोनी, तरूण नगर, थाना टिकरापारा रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!