छत्तीसगढ़

रायपुर : चाकू से वार कर हत्या की घटना को अंजाम देने वाला 02 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर – थाना माना के अपराध क्रमांक 234/22 धारा 302, 365, 147, 120बी, 34 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में घटना में संलिप्त आरोपी नोहर धीवर घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट की टीम द्वारा आरोपी नोहर धीवर की लगातार पतासाजी की जा रही थीं।

पतासाजी के दौरान टीम के सदस्यों को आरोपी नोहर धीवर की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी नोहर धीवर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर कार्यवाही किया गया।

आरोपी नोहर धीवर पूर्व मंे भी थाना कोतवाली से चोरी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है तथा आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति का है।

गिरफ्तार आरोपी – नोहर धीवर पिता मन्नू धीवर उम्र 33 साल निवासी बाजार चौक अभनपुर थाना अभनपुर रायपुर।

आरोपी को गिरफ्तार करने में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से सउनि. संतोष सिंह, प्र.आर. राधाकांत पाण्डेय, आर. नितेश राजपूत एवं दिलीप जांगड़े की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!